फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अन्नपूर्णा भवन का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास करते सांसद विजय कुमार दूबे,विधायक व अन्य।
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास हुआ। अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास सांसद व खड्डा विधायक ने संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होने से गांव में खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। अन्नपूर्णा भवन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण, बालिका समृद्धि, किसान सम्मान निधि योजना चला कर उत्थान कर रही हैं। जनपद के हर गांव के अंतिम टोले तक विकास पहुंचाने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। सभी प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कार्य अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें