खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान पर शनिवार देर शाम अज्ञात युवक ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तुर्कहां सीएचसी में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
भुजौली बुजुर्ग निवासी पूर्व प्रधान जगदीश सिंह (65) शनिवार शाम बाइक से भुजौली बाजार से दूसरे टोले पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गमछा से मुंह बांधे लोवर,टीशर्ट पहने एक युवक ने किसी धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बाइक समेत गिर पड़े। आरोप है कि जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर ने मारने की कोशिश की। पूर्व प्रधान की चीख-पुकार सुनकर बगल के घर की महिलाएं और दुकान पर मौजूद लोग आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद हमलावर फरार हो गया। घायल का सीएचसी पर इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि हमले की सूचना मिली है। इसकी जांच की जा रही है। संवाद࢚