सत्याग्रह को दूसरे दिन पूर्व विधायक ने दिया समर्थन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही कस्बे के अशोक रौनियार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का सत्याग्रह शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पहुंचकर इनके सत्याग्रह को समर्थन दिया।
सेवरही के रामजानकी मंदिर परिसर में इंदिरा नगर निवासी अशोक रौनियार की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार बृहस्पतिवार से सत्याग्रह कर रहा है। इन्हें समर्थन देने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी समर्थन दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, रमेश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, ब्यास कुशवाहा, सुमित रौनियार, मुकेश यादव, श्रीनिवास कुशवाहा, ओमप्रकाश गुप्ता, गोरख मद्धेशिया, मुरारी रौनियार, रिंकू गुप्ता, अनुराग मद्धेशिया, मिंटू रौनियार, राजू गुप्ता, रमेश पाल, विकास रौनियार, शंभू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।