फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक भुलई भाई पंचतत्व में विलीन

Sun, 03 Nov 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पूर्व विधायक श्री नारायण उर्फ भुलई भाई के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाते सांसद विजय कुमार दुबे,
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज(कुशीनगर)। पूर्व विधायक श्री नारायण उर्फ भुलई भाई का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार दोपहर छोटी गंडक नदी के कोटिया घाट पर किया गया। पुत्र जनार्दन चौधरी ने मुखाग्नि दी। इसके पहले दिवंगत पूर्व विधायक को सांसद, विधायकों और अधिकारियों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


नौरंगिया विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे 110 वर्षीय भुलई भाई का निधन बृहस्पतिवार की शाम 5:50 बजे पगार गांव स्थित उनके पैतृक निवास पर हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। एक सप्ताह से उन्हें भोजन और पानी लेने में परेशानी हो रही थी। दिवंगत पूर्व विधायक सादगीपूर्ण जीवन जीने के लिए जाने जाते थे। अस्वस्थ होने से पहले वे साइकिल से ही चलते थे। शुभचिंतकों की तरफ से मिले आमंत्रण पर वे साइकिल से ही उनके घर चले जाते थे।



उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर जिले के बड़े नेताओं का तांता लग गया था। शनिवार की सुबह उनकी अंतिम यात्रा में दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सभी पार्टियों के नेता शामिल हुए। उन्हें कंधा देने के लिए लोगों की लाइन लगी थी। शव यात्रा दोपहर छोटी गंडक नदी के कोटिया घाट पहुंची। वहां कप्तानगंज एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, खड्डा सीओ उमेश चंद्र भट्ट, सांसद विजय कुमार दूवे, सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह और बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह समेत जिले के सभी विधायकों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी गई। वैदिक मंत्रों के बीच भुलई भाई के तीसरे पुत्र जनार्दन चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


इस दौरान खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विनय प्रकाश गौडं, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिल नगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, फुलबदन कुशवाहा, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, दीप लाल भारती, विजय खेतान, सतीश चौधरी, अनूप श्रीवास्तव, रामदेव कुशवाहा, सपा नेता पूर्णवासी देहाती, एके बादल, विजय कुशवाहा, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें