फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक और साइकिल की टक्कर में चार घायल

Sun, 03 Nov 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग स्थित तुर्कडीहा गांव के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पिपराइच भेजवाया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तुर्कडीहा निवासी समरजीत शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु साइकिल से तिनहवा चौराहे पर जा रहा था। सड़क पर चढ़ते समय बाइक चालक ने टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। बाइक चालक गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव कुसुम्ही निवासी दीपक साहनी (19), कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार निवासी तरंग साहनी (22), सन्नी (20) और 12 वर्षीय दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। अहिरौली थाने के एसआई अतुल कुमार बिंद ने घायलों को सीएचसी भेजवा कर परिजनों को सूचना दी।

पिकअप की चपेट से बाइक सवार घायल
तमकुहीरोड। बनरहा रेग्युलेटर पुल के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें सेवरही सीएचसी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। सेवरही थाना क्षेत्र के बनरहा पूरबपट्टी निवासी 27 वर्षीय सगीर कहीं जा रहे थे। बनरहा रेग्युलेटर पुल पर पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में सेवरही एसएचओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि घायल युवक के पैर में अधिक चोट है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में चल रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें