फाजिलनगर। शहीद रामानंद खेल समिति की तरफ से पचरुखिया में आयोजित जिलास्तरीय पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें तमकुहीराज की टीम ने सखवनिया को दो-एक के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
जिला पंचायत सदस्य शुभम यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाइनल मैच शुरू कराया। आमने-सामने हुई दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। मैच के शुरुआत मे ही सखवनिया की टीम ने एक गोल दागकर मैच के रोचक बना दिया। तमकुहीराज की टीम ने लगातार दो गोल दाग कर 2-1 गोल के अंतर से विजेता घोषित होकर फाइनल मैच में जगह पक्की कर ली। संवाद