फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : सेमीफाइनल मुकाबले में कुशीनगर, मऊ, बलिया और आजमगढ़ ने बनाई जगह

Wed, 12 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में खेल निदेशालय उप्र, लखनऊ एवं जिला खेल कार्यालय की संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें कुशीनगर, मऊ, बलिया और आजमगढ़ की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी श्रीकृष्णा गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद आमने सामने हुई मऊ व मिर्जापुर की टीम ने जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इसमें मऊ 1-0 विजेता बनी। टीम के जर्सी नं. 16 ने 17वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच का शुभारंभ जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने की। आमने-सामने हुई देवरिया व बलिया की टीम खेल के अंत तक एक-दूसरे पर भारी दिखे। देवरिया की टीम के जर्सी नंबर सात के खिलाड़ी ने 10वें मिनट में पहला गोल कर दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन 15वें मिनट में ही बलिया की टीम के जर्सी नंबर सात ने एक गोल दागकर 1-1 की बराबरी कर ली। 19वें मिनट में बलिया के जर्सी नंबर-9 ने दूसरा गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 23वें मिनट में देवरिया के जर्सी नंबर-12 ने अपनी टीम की तरफ से दूसरा गोल मारकर टीम को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया। अंत में मैच का निर्णय टाईब्रेकर से किया गया, जिसमें 5-4 गोल के अंतर से बलिया विजयी रही।
इसके बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। आजमगढ़ व गाजीपुर के बीच हुई मैच के 58वें मिनट में जर्सी नंबर-14 ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। उसके तुरंत बाद 60वें मिनट में आजमगढ़ के जर्सी नंबर-9 ने गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इस मैच का फैसला भी टाईब्रेकर के जरिए हुआ, जिसमें आजमगढ़ की टीम 3-1 से विजयी रही। चौथा क्वार्टर फाईनल मैच कुशीनगर व बस्ती के बीच हुआ। इसमें कुशीनगर की टीम 2-0 से विजयी रही। मैच के 21वें मिनट में जर्सी नंबर -17 के आसिफ ने पहला और 52वें मिनट में जर्सी नंबर-7 ने दूसरा गोल कर जीत सुनिश्चित की। अंत में प्रभारी क्रीड़ाधिकारी ममता भारती ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान संजय रावत, राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें