तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर थावे कप्तानगंज व कप्तानगंज-थावे तक चलने वाली नियमित 55107/55108 पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे ने 11 से 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। इससे पहले इस ट्रेन को 26 जनवरी से पांच फरवरी तक के लिए निरस्त किया गया था। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से 55107/55108 पैसेंजर ट्रेन को निरस्त के पीछे अपरिहार्य कारण का हवाला दिया है। जबकि, इस रूट पर नियमित चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर- पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर भी सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चलाई जा रही है। एक बार फिर इस रूट की पैसेंजर को पांच दिन के लिए निरस्त किए जाने पर क्षेत्र के लव जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, रविंद्र यादव, अनुज सोनी, अजय वर्मा आदि लोगों का कहना है कि इस रूट के लिए ट्रेनें लाइफ लाइन के समान है। एक सप्ताह में दूसरी बार इस ट्रेन के निरस्त होने पर मांगलिक सीजन में कप्तानगंज से व थावे और थावे से कप्तानगंज तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।