फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 9.56 लाख वसूले

Sat, 06 Dec 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रौना। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर के पांच प्रतिष्ठानों पर जीएसटी के बकाए को लेकर कार्रवाई की। जिसमें 9.56 लाख रुपये की वसूली की गई। राज्य कर विभाग की टीम में उपायुक्त विकास विक्रम सिंह, राजेश कुमार यादव, डॉ जितेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त कुमार अमित ने जीएसटी के बकाया वसूली के क्रम में कुर्की अभियान चलाया।
विज्ञापन

पडरौना में एसबीआरबी इण्टरप्राइजेज, अम्बा रेडीमेड गारमेन्ट्स, श्री श्याम एजेंसी, गुप्ता ट्रेडर्स और ओम साई आटोमोबाइल्स पर कुर्की की कार्रवाई की गई। जिसमें मौके से 9.56 लाख रुपये जमा कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि जिन बकायेदारों पर राज्य कर विभाग, कुशीनगर का बकाया शेष हो बकाया स्वयं जमा कराकर कुर्की की कार्रवाई से निजात पा सकते हैं। उक्त कुर्की अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें