फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसील परिसर में निकला कोबरा, मची अफरातफरी

Sat, 06 Dec 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना सदर तहसील में निकला कोबरा सांप। स्रोत -सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पडरौना। सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को एक कोबरा सर्प दिखाई दिया। सर्प देख लोग उसे भगाने का प्रयास किए तो वह फन निकालकर फुफकारने लगा। इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार ने सपेरा बुलाकर उसे पकड़वा कर शाहपुर जंगल के झाड़ियों में छोड़वा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर के समय तहसील परिसर स्थित जर्जर भवनों में से एक कोबरा सर्प निकलकर तहसील परिसर की तरफ चला गया। इस जहरीले सर्प को देख तहसील पहुंचे फरियादी और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने राजस्वकर्मी बंशबहादुर यादव और हरिशंकर की मदद से सपेरा सुशील को बुलवाया।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट की मेहनत के बाद सुशील मिश्रा ने जहरीले कोबरा को पकड़कर शाहपुर जंगल में छोड़वा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें