फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिर परिसर के तालाब में जहरीला पदार्थ डालने से मछलियां मरीं

Sat, 13 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महासोन तालाब में मरी पड़ी मछलियां।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के महासोन गांव स्थित मंदिर के तालाब में अराजक तत्वों ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे तालाब की मछलियां मर गईं हैं। पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी बिगन दास ने तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की शाम मंदिर में पूजा करने के बाद सोने चले गए। शनिवार की सुबह मंदिर पहुंचे तो तालाब में मछलियां मरी पड़ी थीं। तालाब से अजीब तरह की दुर्गंध आ रही थी। पुजारी ने आरोप लगाया है कि मंदिर के आसपास हमेशा अराजक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। उन्हीं में से किसी ने पोखरे में जहरीला पदार्थ डाल दिया होगा। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें