फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुदही नगर पंचायत के विकास के लिए ढाई करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 13 Sep 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन की ओर से नाली निर्माण, सीवरेज व जलनिकासी योजना के अंतर्गत मिली स्वीकृति
विज्ञापन

- जलभराव की समस्या से नगर वासियों को मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। नवसृजित नगर पंचायत दुदही में नाली व बरसात के पानी से होने वाली जलभराव से अब नगरवासियों को निजात मिलेगी। शासन की ओर से नाली निर्माण के लिए सीवरेज व जलनिकासी योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे नगर क्षेत्र में करीब 2.5 किमी लंबा नाला बनकर तैयार होगा।
बता दें कि जिले की एकमात्र नगर पंचायत दुदही में जलनिकासी के कोई इंतजाम नहीं है। हालांकि विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं में ग्राम सभाओं की ओर से जलनिकासी के लिए नाली निर्माण कराया गया, लेकिन उसका कोई फायदा नगर के लोगों को नहीं हुआ। वर्ष 2020 में नगर पंचायत दुदही अपने अस्तित्व में आया तो नगर वासियों को उम्मीद जगी की जलभराव से छुटकारा मिलेगा। लेकिन, हालत जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

आज भी स्थिति यह है कि हल्की बारिश में भी नगर में कई जगहों पर जलभराव हो जाता है। बारिश के दिनों में तो हालत बद से बदतर हो जाता है। बारिश में दुदही नगर पंचायत के नई बस्ती में तो लोगों को घरों में पानी घुस जाता है। इससे लोगों की काफी क्षति होती है। इतना ही नहीं गीदहवा, ब्लॉक मुख्यालय एवं टैक्सी स्टैंड से ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़कों समेत इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस जाता है।
कमोवेश ऐसे ही हालत स्टेशन गांधी चौक आसपास के इलाकों का भी होता है। नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक सीवर लाइन की व्यवस्था भी नहीं है। इसे लेकर कोई सार्थक पहल भी नहीं हो सकी है, लेकिन नगर पंचायत से जलनिकासी की समस्या को संज्ञान में लिया है। अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम ने बताया कि जलनिकासी के लिए प्लान तैयार कर लिया और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, जहां से सीवरेज एवं नाली जलनिकासी योजना से दुदही के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर नाली निर्माण के लिए 2 करोड़ 78 लाख रुपये धन अवमुक्त हुआ है। जिस नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो नाली गिदहवा चौक से सड़क की दोनों तरफ होते हुए विशुनपुर बरिया पट्टी झरही में गिरेगी।
नाली निर्माण होने से वार्ड 5, 8, 9, एवं 11 के नगर वासियों को काफी समस्याओं का समाधान होगा। इस कार्य के लिए सभासद शंभू जायसवाल, सलामत अली, उपेंद्र गुप्ता, दिवाकर गुप्ता ने खुशी जाहिर किया है।
विज्ञापन


करीब ढाई सौ मीटर लंबी नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस नाली से वार्ड 5, 8, 9 और 11 के लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। - रवि पटेल, ईओ, नगर पंचायत दुदही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें