फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला वोट, विकास के नाम  

Thu, 30 Nov 2017 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
वोट डालकर निकलते युवा। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। निकाय चुनाव में पहली बार वोट देने वाले युवाओं में खासा जोश देखने को मिला। उत्साह से लबरेज इन युवाओं ने विकास के मुद्दे पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना लोकतंात्रिक दायित्व निभाया। 
विज्ञापन


नगर के तिलक नगर की अर्पिता वर्मा ने बताया कि मतदान के प्रति सुबह से ही उत्साह था। जरूरी काम निपटाकर परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। कहा कि अपना पहला वोट स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को दिया। इसे यादगार बनाने के लिए वोट देने के बाद परिवार के साथ सेल्फी भी ली।

अंबेडकर नगर निवासी पल्लवी श्रीवास्तव का कहना था कि मतदान लोकतंत्र की रीढ़ है। बड़ों को मतदान करने जाते देख उनके मन में भी मतदान करने को लेकर उत्सुकता थी। इस बार वोटर लिस्ट में नाम आने पर खुशी हुई और अपना पहला वोट नगर का समुचित विकास करने वाले उम्मीदवार को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें