फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्रों का किया मिलान, कर्मी पहुंचे मतदान केंद्र

Wed, 29 Nov 2017 12:50 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मतदान के लिए रवाना होते कर्मी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। सुबह से मतपत्रों का मिलान, जरूरी जानकारी लेने व देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद सभी मतदान कर्मियों ने अपने-अपने बाक्स और मतदपत्र उठाए और निर्धारित गाड़ियों से मतदान स्थल रवाना हो गए। मतदान स्थलों के लिए रवानगी सुबह दस बजे से ही शुरू हो गया। शाम तक अपने अपने मतदान केंद्र पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियों ने मतदान कराने के लिए बूथ और बैरिकेडिंग का काम पूरा किया। 
विज्ञापन


जनपद में निकाय चुनाव कराने के लिए कुल 148 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इनके अलावा कुल संख्या की दस फीसदी यानी 15 पोलिंग पार्टियां रिजर्व ड्यूटी में रखी गई हैं। मंगलवार को सुबह सेक्टर मजिस्ट्रेट की देख रेख में पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित स्थानों से रवाना किया गया। पडरौना नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज से रवाना की गईं, जो बुधवार को शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियां इसी विद्यालय के कक्ष संख्या एक में बने स्ट्रांग रूम में जमा करेंगी। मतगणना एक दिसंबर को इसी विद्यालय में प्रात: आठ बजे से होगी। 

कुशीनगर के 27 वार्डों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज भलुही मदारीपट्टी से रवाना की गईं। बुधवार की शाम को इसी विद्यालय में मतपेटियां जमा की जाएंगी और मतगणना भी यहीं होगी। 
विज्ञापन


हाटा नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा से रवाना की गईं। ये पोलिंग पार्टियां भी मतदान कराने के बाद पुन: इसी विद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचकर मतपेटियां जमा करेंगी। 

कप्तानगंज नगर पंचायत के 17 और रामकोला के 12 वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां कनोडिया इंटर कॉलेज कप्तानगंज से रवाना की गईं। इसी विद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा की जाएंगी तथा मतगणना भी इसी विद्यालय में होगी। 

खड्डा नगर पंचायत के 12 वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां महात्मा गांधी इंटर कॉलेज खड्डा से रवाना की गईं। इसी विद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में बुधवार की शाम को मतपेटियां जमा होंगी तथा मतगणना भी यहीं होगी, जबकि सेवरही नगर पंचायत के 14 वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां तमकुहीराज तहसील से रवाना की गईं। नायब तहसीलदार तमकुहीराज के न्यायालय कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां मतदान के बाद मतपेटियां जमा की जाएंगी। मतगणना एक दिसंबर को तहसील सभागार में सुबह आठ बजे से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें