फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार में प्रथम चरण का मतदान आज...बॉर्डर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर/देवरिया। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर बुधवार की रात से ही यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम को मतदान संपन्न होने तक दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों की सड़कों को पूरी तरह सील रखा जाएगा। वहीं, गोपालगंज जनपद से लगने वाले कुशीनगर के सभी थानों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
विज्ञापन

गोपालगंज जनपद के छह विधानसभा क्षेत्राें भोरे, कुचायकोट, बैकुंठपुर, हथुआ, बरौली और गोपालगंज में से भोरे, कुचायकोट व गोपालगंज कुशीनगर के पटहेरवा, तमकुहीराज व चौराखास थाने से जुड़े इलाकों के काफी निकट है। इन क्षेत्रों के आसपास की शराब की सभी दुकानें बुधवार की सुबह छह बजे से ही बंद करा दी गईं हैं।
बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे तक यह बंदी जारी रहेगी। वहीं सड़कों, पगडंडियों पर पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। मुख्य मार्गों पर एक्साइज ड्यूटी से जुड़ी टीम भी चेकिंग कर रही हैं। चौराखास थानाक्षेत्र के बनकटा बाजार एवं इंदिरा बाजार तमकुही के समउर तथा डीबनी बंजरवा का मुख्य बाजार, तरयासुजान का मठिया श्रीराम, अहिरौलीदान बाजार में यूपी पुलिस की चौकसी काफी तेज है। वहीं, फोरलेन से निकलने वाले लतवा गंडक मार्ग, कुरूम मार्ग एवं समउर से गंगुआ बाजार मार्ग सहित अन्य ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर हो रही राहगीरों के आवाजाही पर बिहार पुलिस की सख्ती काफी बढ़ गई है। झोला हो या बोरियां, गाड़ियों की डिक्की हो या सीटें बिना चेकिंग के बिहार पुलिस किसी को जाने नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें