कोटवा बाजार/ पकड़ियार बाजार। रायपुर देवतहा संपर्क मार्ग पर बुधवार को एक पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रायपुर भैसही गांव के भेड़ीहारी टोला निवासी 60 वर्षीय लोभी साहनी साइकिल पर सब्जी लादकर बेचने के लिए देवतहां बाजार जा रहे थे। रास्ते में सेब लदे पिकअप की चपेट में वह आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे निजी वाहन से महराजगंज अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं। वहीं, हादसे में संलिप्त पिकअप वाहन मृतक के परिजनों के कब्जे में होने की बात कही जा रही है।