फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 53 पर्चे बिके, एक दाखिल

Tue, 07 Feb 2017 11:37 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीराज से सपा से बगावत कर निषाद पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करते पूर्व विधायक डॉ. पीके राय । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को प्रारंभ हो गई। पहले दिन तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से केवल पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने निषाद पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि 53 लोगों ने पर्चा खरीदा। नामांकन के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

नामांकन के लिए जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर में पुलिस चौकी से लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रस्तावकों के साथ पैदल ही कलेक्ट्रेट में बने नामांकन स्थल पर पर्चा दाखिला करना है। सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। खड्डा विधानसभा क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट में कक्ष संख्या नौ एडीएम न्यायालय में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग आफिसर तैनात किए गए थे। इस विधानसभा क्षेत्र से पहले दिन नौ लोगों ने पर्चे खरीदे, लेकिन अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र किसी ने दाखिल नहीं किया।
पडरौना विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामांकन के लिए एसडीएम न्यायालय कक्ष संख्या 13 में आरओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन की मौजूदगी में आठ लोगों ने पर्चे खरीदे। दिन के तीन बजे तक आरओ और एसओ न्यायालय कक्ष में उपस्थित रहे। लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र से किसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिला नहीं किया।      
विज्ञापन

तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने निषाद पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने दो सेटों में अपना पर्चा दाखिल किया। डीडीसी न्यायालय कक्ष संख्या 14 में आरओ और एआरओ की मौजूदगी में इस विधानसभा क्षेत्र से पांच लोगों ने पर्चे खरीदे।       फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की व्यवस्था कक्ष संख्या 15 बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में थी। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 लोगों ने पर्चे खरीदे।  
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र का पर्चा दाखिला कक्ष संख्या 16 चकबंदी अधिकारी के न्यायालय में होना है। पहले दिन छह लोगों ने पर्चे खरीदे। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या दस नियत प्राधिकारी सीलिंग एडीएम के न्यायालय में हाटा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों का नामांकन होना है। यहां छह लोगों ने पर्चे खरीदे। लेकिन किसी भी किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।  कक्ष संख्या 12 एडीएम न्यायालय में रामकोला विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन कक्ष बनाया गया है, जहां पांच लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। डॉग स्क्वॉड और पुलिस के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन 14 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 18 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। चार मार्च को मतदान तथा 11 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें