कसया। नगर स्थित गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध लोग नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में तिरंगा लेकर निकल पड़े। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके अलावा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उसके बाद पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना द्वारा नेस्तनाबूत करने के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। यहां पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया गया। नगर के गांधी चौक पर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा लेकर निकले नगरवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़े। इस मौके पर राकेश जायसवाल ने कहा कि भारतीय सेना पर हम सभी को गर्व है। मंडलाध्यक्ष आद्या पांडेय, रूपम सिंह, अधिवक्ता फूलचंद यादव ने अपने विचार रखकर मोदी सरकार एवं सेना की सराहना की। इस दौरान सभासद राजेश मद्धेशिया, राकेश यादव, मनीष मिश्र, उग्रसेन, राशिद अली, परवेज, सन्नी जायसवाल आदि मौजूद रहे।