पडरौना। भारतीय सेना की तरफ से एयर स्ट्राइक के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साह और उमंग से लबरेज लोगों ने कहा कि पर्यटकों को यह कार्रवाई श्रद्धांजलि है। इससे दिल को सुकून मिला है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में निकले शहर के लोग आतिशबाजी करते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। निकाली यह जुलूस धर्मशाला रोड, तिलक चौक, कोतवाली रोड, कसेरा टोली चौक, जलकल भवन, सुभाष चौक, रामकोला रोड, बावली चौक, साहबगंज आदि मोहल्लो का भ्रमण किया। लोगों को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने कहा कि मंगलवार की देर रात हुई कार्रवाई से भारतीय सेना ने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि देश की तरफ आंख उठाने वाले को मिट्टी में मिलाने का सामर्थ्य रखते हैं।
इस दौरान कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, दिव्यांश शर्मा, हरिमोहन जायसवाल, गौरव रौनियार, कुलदीप जायसवाल, मानस मिश्र, रामु पांडेय, रितेश जायसवाल, संजय साहा, भोलू यादव, विनय गौड़, अमन मोदनवाल, संतोष यादव, दीनदयाल मद्धेशिया, अजय जायसवाल, रवि शर्मा, भोला साहा, सन्नी सिंह, आशीष गुप्ता, अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर किए गए आपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई से आतंकियों सहित उनके ठिकाने तबाह हो गए। भारतीय सेना के इस पराक्रम से पूरे देश में जश्न का माहौल है। जगह-जगह लोगों ने भारत माता के जयकारे के साथ पटाखा फोड़ जश्न मनाया जा रहा है।
बुधवार की शाम पटहेरिया चौराहे पर भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, निवास राय, अमलेश तिवारी, हरेंद्र तिवारी, अलीउल्लाह खान, पप्पू सिंह, शुभंकर शुक्ला, वशिष्ठ तिवारी, विजय कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा, काशीनाथ सिंह, श्रीपाल सिंह आदि ने भारत माता के जयकारे के साथ पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने से खुशी व्यक्त करते हुए पटाखा फोड़ जश्न मनाया।