फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: हल्दी की रस्म में खाना बनाते समय लगी आग, छह झोपड़ी जलकर हुई खाक

Mon, 18 Apr 2022 02:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

आग के चपेट में आने से छांगुर, इस्लाम, नंदलाल, मास्टर और गोलटु की झोपड़ी भी जल गई। एक महिला और झोपड़ी में बंधी पांच बकरियां झुलस गईं। मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कंठीछपरा गांव के नेटुआ टोली में रविवार की रात करीब आठ बजे खाना बनाते समय आग लग गई। इसके चपेट में आने से छह झोपड़ी जल गई। आग से एक महिला और पांच बकरियां भी झुलस गईं। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव के छोटेलाल के बेटे की शादी सोमवार को है। रविवार की रात हल्दी की रस्म आयोजित होनी थी। इसकी तैयारी चल रही थी। रात करीब आठ बजे खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे की आग से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ लिया।

अभी लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग के चपेट में आने से छांगुर, इस्लाम, नंदलाल, मास्टर और गोलटु की झोपड़ी भी जल गई। एक महिला और झोपड़ी में बंधी पांच बकरियां झुलस गईं। मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें