फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भूसा बनाने वाली मशीन से लगी फसल में आग, 15 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 06 Apr 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गंगराई सिवान में गेहूं के खेत में लगी आग ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
बोदरवार। क्षेत्र के गंगराई गांव के टोला गदहिला के पास रविवार शाम करीब तीन बजे भूसा बना रही मशीन से निकली चिंगारी पास के गेहूं की खेत में चली गई। इससे लगी आग से करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। खेत से धुएं और आग की लपटें उठते देख पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे गंगराई गांव के टोला गदहिला के पास एक खेत से भूसा बनाया जा रहा था। इसी दौरान भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी पास के गेहूं की खेत में चली गई, जिससे खेत में आग पकड़ ली। हवा तेज होने से आग आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। खेतों में धुआं और आग की लपटें देख आए गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाए, लेकिन तब तक गाव के राजकिशोर यादव, देव मुनि, बाबू नंदन, देवनंदन, हरिनाथ, वासुदेव, आनंदी देवी, शिवेंद्र सिंह, कोलाहल प्रजापति, अनिल, बैगलाल शर्मा, राम केवल प्रजापति, आनंदी देवी, गणेश शर्मा, छात्रधारी सिंह, राजेश प्रसाद, रामाश्रय सिंह आदि किसानों की करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें