फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भरपटिया टोले में लगी आग, 30 झोपड़ियां राख

Mon, 06 Apr 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भरपटिया टोले में अग्निपीड़ित से मिलते रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड और  कप्तानगंज एसडीएम विनोद
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के धोधरही गांव के भरपटिया टोले में शनिवार की रात करीब 12 बजे आग लग गई। इसकी चपेट में आने से करीब 30 झोपड़ियां जल गई। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने काफी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ियों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

भरपटिया टोला के लोग शनिवार की रात भोजन कर सो गए थे। रात करीब 12 बजे से एक झोपड़ी में आग लग गई। शोर सुनकर जब तक गांव के लोग वहां पहुंचे तब तक तेज हवा की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग आग बुझाने में जुट गए। उधर सूचना पर आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग बुझाने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गांव रवि, बीरबल, भानू, खेदू, रामबृक्ष, विनोद, वीरेद्र, ब्रजेश, नंदकिशोर, संतोष, सुमित्रा देवी, जुम्मन, झून्ना, लालजी, कासिम, कमलेश, खेदन, सरल, प्रेमचंद, हारून, मुबारक इब्राहिम, पूजन कुमार समेत 30 लोगों की झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट गया। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ और कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्त गांव में पहुंंचे और अहेतुक सहायता के लिए पीडितों के आधार कार्ड और खाता नंबर लिए, ताकि 36 घंटे में पीड़ितों को मदद उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें