फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, दंपती और दो बेटे झुलसे

Tue, 23 Jun 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
घायल बच्चे को इलाज करते चिकित्सक ।संवाद
विज्ञापन
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूस क्षेत्र के कुबेरस्थान बिजली उपकेंद्र से जुड़े कोहड़ा में सोमवार सुबह ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। उसके ठीक सामने घर में सो रहे दंपती और उनके दो बेटे झुलस गए। सभी का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज चल रहा है। उनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से आस-पास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। एसई ने कुबरेस्थान उपकेंद्र के जेई को निलंबित कर पडरौना एक्सईएन सं स्पष्टीकरण तलब किया है। कोहड़ा के महेश्वर सिंह (40) अपनी पत्नी अंगीरा सिंह (37) तथा पुत्र दिव्यांश सिंह (6) और अयांश सिंह (03) के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर के सामने ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से चिंगारियां और तेल महेश्वर सिंह के घर पर गिरने लगा। इससे परिवार के सभी सदस्य झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने से घर में खड़ी बाइक भी जल गई। घरेलू सामान और मकान का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह परिवार को घर से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डाॅक्टरों ने बताया कि अंगीरा सिंह और अयांश सिंह की स्थिति गंभीर है।
ग्रामीणों में रोष, जेई और लाइनमैन पर आरोप : ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर से एक महीने से धुआं निकल रहा था। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों और लाइनमैन से की गई थी, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। गांव के रामाकांत सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना दी जा रही थी, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर बदल दिया गया होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। वहीं वृंदा सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने शिकायतों को नजरअंदाज किया और कहा था कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलने के बाद ही बदला जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही से ही यह दुर्घटना हुई है।
जेई अरविंद मणि त्रिपाठी ने बताया कि गांव वालों ने केवल तार बदलने की मांग की थी, जिसे पूरा कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर से पिछले एक महीने से धुआं निकलने की जानकारी नहीं थी और न ही इस संबंध में किसी ग्रामीण ने उनसे शिकायत की थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लाइनमैन से की हो, लेकिन उन तक यह जानकारी नहीं पहुंची थी।

घायल बच्चे को इलाज करते चिकित्सक ।संवाद

घायल बच्चे को इलाज करते चिकित्सक ।संवाद

घायल बच्चे को इलाज करते चिकित्सक ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें