फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घनी आबादी में मकान में लगी आग, पीछे के रास्ते से निकाले गए लोग

विज्ञापन
पडरौना नगर के साहबगंज तुरहा टोली में राजेश अग्रवाल के घर में लगी आग को  बुझाने में जुटे नगरपालि
विज्ञापन
पडरौना। शहर की घनी आबादी वाले साहबगंज वार्ड के तुरहा टोली में बुधवार दोपहर मेंं तीन मंजिला इमारत के निचले हिस्से में आग लग गई। घर में फंसे लोगों को पीछे के दरवाजे से निकाला गया। धुआं भरने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पड़ोसियों को भी घर से बाहर निकलना पड़ा। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड के तीन वाहन के साथ पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। मेन दरवाजा बंद होने के कारण खिड़की व रोशनदान की मदद से आग बुझाने में देरी हुई। करीब तीन घंटे तक इसके चलते मोहल्ले अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम और कोतवाल मौके पर जमे रहे। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि दोपहर में बारावफात के जुलूस में शामिल युवकों के पटाखा फोड़ने से निकली चिंगारी से आग लग गई। पुलिस ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। आग में होजरी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शहर के तुरहा टोली में राजेश अग्रवाल की तीन मंजिला मकान है। इनकी होजरी की दुकान कस्बे में है। मकान के निचले हिस्से में गोदाम बनाए थे और होजरी के सामान के साथ घर का भी सामान रखे थे, इसी मकान में ऊपर की मंजिल पर इनका परिवार रहता है। आरोप है कि दिन में करीब एक बजे बारावफात का जुलूस मोहल्ले से निकल रहा था। इस दौरान जुलूस में शामिल युवक पटाखा फोड़ रहे थे, पटाखे से निकली चिंगारी से गोदाम के अंदर आग लग गई।
दोपहर दो बजे गोदाम से धुआं निकलता देख मोहल्ले के लोग शोर मचाने लगे। इसके बाद परिजन मकान के पीछे के दरवाजे से किसी तरह बाहर निकले और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद रहा। मोहल्ले के लोग रोशनदार व खिड़की के रास्ते आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची, एसडीएम राजेश निगम, कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी और चेयरमैन विनय जायसवाल लोगों की मदद से खुद आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। शाम को करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग की लौ से गर्म होकर मुख्य दरवाजे का फाटक पिघल गया। इसके बाद आग बुझाने में तेजी आई। आस-पास के घरों के लोगों को धुंआ भरने के कारण बाहर निकलना पड़ा। दुकानदार के अनुसार गोदाम में रखा करीब तीन लाख से अधिक होजरी का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

-
-प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मोहल्ले के लोगों ने बारावफात जुलूस में शामिल लोगों पर पटाखा फोड़ने से आग लगने का आरोप लगाया है। सीसी टीवी फुटेज की जांच की गई। आरोप गलत निकला। जुलूस जाने के बाद आग लगने की सूचना मिली। -राकेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी
-
मोहल्ले के लोगों की सक्रियता से टला बड़ा हादसा
पडरौना। दोपहर में बारावफात का जुलूस निकलने से शहर में डीजे का शोर गूंज रहा था। इस दौरान साहबगंज वार्ड के तुरहा टोली निवासी दुकानदार राजेश अग्रवाल के तीसरी मंजिली इमारत के निचले हिस्से से धुंआ निकलने लगा। छत के दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाते हुए लोग आगलगी स्थल की ओर से दौड़ पड़े। घरों में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद सभी लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। चेयरमैन विनय जायसवाल मोहल्ले के युवकों के साथ खुद आग बुझाने में जुटे रहे। बारावफात जुलूस को लेकर फायर ब्रिगेड का वाहन सुभाष चौक पर मौजूद रहे, सूचना मिलते ही 15 मिनट के अंदर पहुंच गए। भ्रमणशील अफसर भी मौके पर पहुंचे। मोहल्ले के लोगों की तत्परता से बड़ा नुकसान बच गया।
0

बोले लोग

शहर के घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने के बाद तेज धुआं व आग की लपटें देखकर लोग डर गए थे। यहां मकान आपस में सटे हुए हैं। अगर अगल-बगल आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड व आसपास के लोगों की मदद से आग को फैलने नहीं दिया गया। -संजय जायसवाल, शहरवासी
0

घनी आबादी स्थित मकान के कमरे में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, प्रशासन व फायर ब्रिगेड की सक्रियता व मौजूद लोगों की तत्परता से आग को इधर-उधर फैलने से रोक लिया गया। इससे काफी राहत हो गई, नहीं तो काफी नुकसान हो जाता। -अंशू जायसवाल, शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें