पडरौना। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जगह-जगह ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हुए। लोगों को अमन का पैगाम दिया गया।
शहर के छावनी, नौका टोला, बलुचहां, कसेरा टोली, तुरहा टोली, नोनियापट्टी, हथिसार मुहल्ला सहित कई जगहों से जुलूस निकले गए। जुलूस पडरौना के सुभाष चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, मेन बाजार रोड होते हुए शहर में भ्रमण। जुलूस में शामिल लोग हाथों में हरे रंग के झंडे लिए थे। आगे-आगे घोड़े पर बैठे लोग तथा उनके पीछे हाथों में बैनर लिए लोग चल रहे थे। ठेलों पर विभिन्न दरगाहों, मस्जिदों की आकृतियां रखी गई थीं। जुलूस में शामिल लोग लाउडस्पीकर से नारे भी लगा रहे थे।
जानकीनगर संवाद के अनुसार, बंजारापट्टी गांव के आला हजरत चौक से निकला जुलूस खुशीपट्टी, बरवापट्टी, बाजूपट्टी होते अर्जुनहा चौराहे पहुंचा। वहां अर्जुनहा, परसौना, डुम्मरभार नटवा के जुलूस के साथ जानकीनगर चौराहे पर पहुंचा। एक-एक कर आए सोहनरिया, धर्मपुर, पकड़ी खुर्द, चौपरिया सिधुआं बांगर भाठ, साड़ी बुजुर्ग गांव के जुलूस साथ सिधुआं बांगर भाठ कर्बला स्थित मैदान पहुंचे। उलेमाओ ने कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया को अमन व मोहब्बत का पैगाम दिया। इस दौरान मौलाना फकरुद्दीन निजामी, मौलाना हसमुद्दीन रजवी, आशमुहम्मद अंसारी, अशफाक आलम, वाजिद अली, मुदस्सिर, शेख अब्दुल समद, आमिर वारसी, हबीबुल्लाह, साकिब शेख आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी संवाद के अनुसार, महासोंन, बसडीला पांडेय, अमवा दुबे, झनकौल, छहूं, महुअवा कारखाना, तेंदुआ बेलवा आदि गांवों में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इसमें मौलाना तौकीर आलम, मंजूर आलम, नौसाद आलम, हैदर अली, नूर अली मुनाफ ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर चर्चा की। इस दौरान आबिद हुसैन,जावेद खान,फारूक अंसारी,मुर्तुजा अंसारी,सरफू आलम, मुन्ना अली, अशरफ अली, रिजवान अली, शहजाद अली, शेख शम्सुद्दीन, सज्जाद अली, मौलाना नूर हसन, इरशाद इराकी, रसीद अंसारी, दोष मुहम्मद, फजरुद्दीन इराकी, नन्हे शेरा, सलमान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
पिपरा कनक संवाद के अनुसार, जमा मस्जिद परिसर से निकला जुलूस पिपरा कनक, धुसवा, मीरबिहार, कोटवा, टीकमपार, मंगुरीपट्टी, गगलवा, चैनपट्टी, बसंतपुर, महरुटोला, बोदा टोला, हसनपुरा, मठिया, खुद्दी टोला आदि गांवों में घूमा। मौलाना शंम्शुजमा मिशवाही ने कहा कि नबी-ए-पाक की सीरत और उनके जीवन से मिलने वाली सीख पर भी चर्चा की। हाफिज जुहैर रजा गौहरी ने कहा कि पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी मानवता को शांति, इंसानियत, दया और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सेराज अहमद, जलालुदीन सिद्दीकी, शमशुल होदा, सुनील कुमार, बसरुदीन, सद्दाम हुसैन, मौलाना हासिम रजा गौहरी, हैदर कादरी, मजीबुल आदि माैजूद रहे।
कसया संवाद के अनुसार, अकीदतमंदों ने आकर्षक झांकियों के साथ जुलूस निकाला। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस देवरिया मार्ग, रामकोला मार्ग, पडरौना मार्ग, गोरखपुर मार्ग और सपहा मार्ग का भ्रमण किया। इस जुलूस में कसया के अलावा भरौली, सबया, पिपरहिया, नौकाटोला, धुरिया, बेलवा-बटेसरा, नरकटिया, परेवाटर, डिघवा, पतया समेत आसपास के गांव के लोग शामिल हुए।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही के मदरसा दारुल ईशायत, आजाद नगर, तुर्कवलिया, वेलवारी पट्टी, सिराजनगर, कतौरा, टिकुलिया, दाहुगंज, डफाली टोला, मेहदिया, पिरोजहा, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, बभनौली, अजय नगर, पकड़ीयार, परसा, मिश्रौली, जगदीशपुर आदि गांवों में जुलूस निकाला गया।
पकवाइनार संवाद के अनुसार, शामपुर मस्जिद और सदर टोला मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस को चकदइयां, भैंसहां, राजाटोली, पकड़िहवां, नौकाटोला आदि गांव में भ्रमण कराया गया। इस दौरान इमाम मुहम्मद अनवर, मौलवी अबूबकर, मुबारक अली, इब्राहिम अली, नियाजुल हक, खालिद, आदिल सिद्दीकी, बबलू खान, कयामुद्दीन, इस्लाम, बिस्मिल्ला, आरिफ, समीर, अनवर, सलाउद्दीन, असलम आदि मौजूद रहे।
दुदही संवाद के अनुसार, क्षेत्र के जंगल नौगावां, बैकुंठपुर कोठी, कोकिलपट्टी, अहिरौली, बांसगांव, गौरीश्रीराम, ठाड़ीभार, जंगल लाला छपरा, चाफ, मठिया माफी, गोड़रिया, धोबहा टोला, आनंदनगर, बाजार टोला, बभनौली, खलवा टोला आदि गांव में जुलूस निकाला गया है। इसमें लोगों को आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया। इस दौरान नौशाद आलम, अशफाक अंसारी, कलामुद्दीन शेख, हाजी कलीमुल्लाह शेख, भोला शेख, मुमताज अली, मंटू अली, महबूब आदि मौजूद रहे।
पटहेरवा संवाद के अनुसार, क्षेत्र के मतलुकछापर, अहलादपुर, धनौजी, मठिया, पटहेरवा आदि गांव में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जोकवा बाजार संवाद के अनुसार, जोकवा बाजार, परसौनी, गड़हिया, किशनदास पट्टी, पिपरा जज्ब, नौकी पट्टी, ढेकुलिया, धनौजी, काजीपुर, आह्लादपुर, पटखौली, असोगवा, छठियाव आदि गांवों में जुलूस निकाला गया।
सलेमगढ़ संवाद के अनुसार, पैठानी टोला स्थित मदरसा परिसर से जुलूस निकाला गया। इस दौरान मेराजुद्दीन खान, सेराज उर्फ पप्पू खान, मौलाना सेराजुद्दीन, बहाउद्दीन, तनवीर, राजा हुसैन, अमरुद्दीन खान, कमरुल हक अंसारी आदि मौजूद रहे।
मथौली संवाद के अनुसार, टेकुआटार बाजार में जुलूस के दौरान समशाद, पवन, बुलेट सिद्दीकी, सहबाज, तजबुल्ला सिद्दीकी, कुर्बान अली, दाऊद, सेफ आदि मौजूद रहे।
पडरौना शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का निकाली गई जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग।संवाद