पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के खैरटिया शीतलापुर गांव में बुधवार देर रात राजेंद्र पटेल के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखा नकदी, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी का अन्य सामान अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, घर का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर में रखा सामान और नकदी जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।