गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा बभनौली के टोला रामनगर में होली के दिन मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि समेत 37 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जांच तमकुहीराज सीओ को सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद और राजेश चौबे के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। चार मार्च यानी होली के दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष से वीरेंद्र, उपेंद्र, राधेश्याम, भोला, प्रदीप के अलावा 10 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने राजेश चौबे, पवन, आदित्य, मनोज, गम्फा, वंका, रामसूरत, राजकुमार, रमेश, ज्ञांति, हरिहर, गीत देवी, सोनू, रीमा, अनिल, रमायन, अलका और सोनू सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से कुल 37 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जांच कर रहे हैं।