चैती राजवाहा ओवरफ्लो होने से मनिकौरा गांव के पास जलमग्न हुआ फसल।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में चैती राजवाहा से ओवरफ्लो होकर पानी खेतों में पहुंच गया, इससे 20 एकड़ से अधिक गेहूं और तिलहन की फसल डूब गई। सोमवार की सुबह किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी, लेकिन दोपहर बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही।
किसानों का कहना है कि राजवाहा में पानी अधिक होने के कारण अचानक खेतों में पानी भर गया। इससे फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है और नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसानों के अनुसार यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं हुई तो भारी क्षति हो सकती है।
किसान गुलाब, झगुरी, सुवर, क्षमा, रघुनाथ, रामकेवल, सवरू, फेकू, नन्दू, रमेश, सत्यनारायण, मनीष सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनकी कई बीघा फसल पानी में डूबी हुई है। किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द पानी कम कराने और समस्या का समाधान करने की मांग की है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुमित जायसवाल ने बताया कि सूचना मिली है। राजवाहा में पानी बंद करा दिया गया है।