संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद गांव के पास हादसे में घायल बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी ट्रेलर चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि उसरा शहीद गांव निवासी पीड़िता रहनुमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि 29 मार्च को सुबह लगभग 8:00 बजे बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी नाबालिग पुत्री फलक को घर के सामने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस की मदद से बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए महर्षि वशिष्ठ स्वायत्त चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती रेफर कर दिया। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। संवाद