फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 98.94 लाख का ऋण लेकर किश्तें नहीं चुकाने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधक व्यावसायिक वाहनों का भी नहीं कराया निरीक्षण, कंपनी की शिकायत पर अदालत के आदेश से तीनों पर प्राथमिकी
विज्ञापन


पडरौना। व्यावसायिक वाहन खरीदने के लिए फाइनेंस कंपनी से करीब 98.94 लाख रुपये का ऋण लेने के बाद किस्तें जमा नहीं करने और बंधक वाहनों का पता नहीं बताने के मामले सामने आए हैं। कंपनी की शिकायत पर अदालत के आदेश से पडरौना कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि नोटिस देने के बावजूद न तो बकाया रकम जमा की गई और न ही कंपनी के अधिकारियों को बंधक वाहनों का निरीक्षण कराया गया।
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कलेक्शन मैनेजर सावन प्रताप सिंह के अनुसार, तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेंदिला बुजुर्ग निवासी ऋतिकेश राय ने व्यावसायिक वाहन खरीदने के लिए 48,31,167 रुपये का ऋण लिया था। इसी थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी अमरेंद्र राय ने 34,57,784 रुपये और रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी, बड़हरा लक्ष्मीपुर निवासी शोभई ने 16,05,235 रुपये का ऋण लिया था।
विज्ञापन

तीनों ऋणों की अदायगी ब्याज सहित मासिक किस्तों में होनी थी। आरोप है कि निर्धारित समय पर किस्तें जमा नहीं की गईं। कंपनी की ओर से तीनों ऋणधारकों को कई बार डिमांड नोटिस भेजे गए। नोटिस में सात दिन के भीतर बंधक वाहनों का कंपनी अधिकारियों से निरीक्षण कराने और इसकी रसीद प्राप्त करने को कहा गया था। इसके बावजूद न तो वाहनों का निरीक्षण कराया गया और न ही बकाया रकम जमा की गई।
विज्ञापन

कंपनी ने आशंका जताई कि बंधक वाहनों को छिपा दिया गया है या बेच दिया गया है। कंपनी प्रतिनिधि ने पहले पडरौना कोतवाली और फिर पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया।
सीओ सिटी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें