फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में आठ लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर प्रताड़ित करने आरोप लगाया था।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के यसवंत सिंह की लड़की सिम्पी सिंह की शादी 11 मई 2025 को राजन से हुई थी। सिम्पी के अनुसार शुरुआती दिनों में ससुराल में सब ठीक ठाक चल रहा था। शादी के दो महीने बाद मेरे पति राजन, सास धर्मावती, जेठ विश्वदीपक, जेठानी प्रियंका सहित ससुराल पक्ष के रिश्तेदार जर्नादन धर्मशीला, रणविजय, विश्वरंजन ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
सिम्पी के पिता यसवंत सिंह ने बताया कि बेटी की शादी गोरखपुर के थाना नया रामगढ़ ताल भटवलिया बुजुर्ग मोहल्ला विवेकपुरम निवासी राजन से की थी। दहेज में नकद सहित दस लाख के गहने दिए थे, लेकिन कार मांग कर मेरी बेटी को मानसिक व शारिरीक रूप से प्रताणित कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। नेबुआ नौरंगिया एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें