फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर 104 संचालकों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। डोल मेला और बारावफात में मानक से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर 104 संचालकों पर 19 थानों में प्राथमिकी दर्ज हुई है। आयोजन से पहले पुलिस डीजे संचालकों को नोटिस जारी किया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद डीजे संचालकों में खलबली मची है। पडरौना, मिश्रौली, हाटा कसया समेत अन्य कस्बों में निकलने वाले डोल मेले में शामिल होने वाले डीजे संचालकों की बैठक में पुलिस ने नोटिस दिया है।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोजकों व डीजे संचालकों के साथ बैठक में मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद डीजे संचालकों ने डोल मेला और बारावफात में मानकों का पालन नहीं किया। इस मामले में पडरौना, रविंद्र नगर धूस, तुर्कपट्टी, हाटा, कप्तानगंज, अहिरौली बाजार, कसया, पटहेरवा, तमकुहीराज, विशुनपुरा, तरयासुजान, चौराखास, बरवापट्टी, सेवरही, खड्डा, हनुमानगंज, रामकोला, नेबुआ नौरंगिया थाने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें जिले के अलावा गोरखपुर, देवरिया, बिहार के डीजे संचालक शामिल हैं।
-
आयोजन से पहले डीजे संचालकों को तय मानक पर डीजे बजाने का नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद डीजे संचालकों ने मानकों का पालन नहीं किया। धार्मिक आयोजनों में शामिल डीजे की वीडियोग्राफी कराई गई और जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना चल रही है। आगे भी धार्मिक आयोजनों में तय मानकों से तेज डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई होगी। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें