फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनावी रंजिश में सभासद पति से मारपीट, पूर्व प्रधान की मौत, पुलिस चौकी पर हंगामा

Thu, 26 Dec 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली(कुशीनगर)। चुनावी रंजिश में सभासद पति और साथियों ने भाजपा नेता पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। इस दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान के भाई ने सभासद पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खबर मिलते ही पूर्व प्रधान के समर्थकों की भीड़ जुट गई। सुकरौली चौकी पर पहुंचे समर्थकों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। कार्रवाई के आश्वासन के बाद नाराज लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ले में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर के गनेशपुर निवासी पूर्व प्रधान रामसमुझ पासवान (50) मोहल्ले में एक नाली निर्माण चल रहा था। इसको लेकर वार्ड नंबर एक के सभासद सरिता के पति सुनील पासवान अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। नाली निर्माण को लेकर सभासद पति और पूर्व प्रधान के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पूर्व प्रधान रामसमुझ अचेत होकर जमीन पर गिर गए। घर वाले सीएचसी पर लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान की हत्या की खबर मोहल्ले में फैल गई और समर्थकों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर सुकरौली चौकी पर पहुंच गई। नाराज लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे तक पुलिस चौकी पर हंगामा होता रहा। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल भी पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
मृत पूर्व प्रधान के भाई प्रमाद ने पुलिस को तहरीर देकर सभासद पति सुनील पासवान, प्रदुम्न पासवान, पन्नेलाल पासवान, रामजी के खिलाफ चुनावी रंजिश में पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर मोहल्ले में तनाव बढ़ गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि हाथापाई के दौरान प्रधान के गिरने से मौत हुई है। पोस्टमाॅर्टम के लिए शव भेजा गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी इंचार्ज नागेंद्र चौहान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मृतक के भाई की ओर से दी तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-
पूर्व प्रधान का भाई सभासद का लड़ा था चुनाव
- गनेशी पट्टी गांव सुकरौली नंगर पंचायत बनने के बाद नगर में शामिल हो गया और वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर वार्ड बना। इसके पहले गांव का रामसुझ प्रधान रह चुके हैं। इनके रिश्तेदार ब्लॉक प्रमुख भी हैं। नगर पंचायत बनने के बाद वार्ड से पूर्व प्रधान के भाई प्रमोद पासवान चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सुनील पासवान की पत्नी सरिता सभासद चुन ली गई। तभी से दोनों के बीच चुनावी रंजिश चल रही थी। इसके पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच कई बार टकराव हो चुका था।
लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने से पूर्व गांव में पूर्व प्रधान रामसमुझ का दबदबा था। नगर पंचायत बनने के बाद पूर्व प्रधान रामसमुझ भाजपा से चेयरमैन पद के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला तो उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। अपने भाई प्रमोद पासवान को सभासद के पद के लिए चुनाव लड़ाया। इनके विरोध में सुनील की पत्नी चुनावी मैदान में थीं। चुनाव के दौरान दोनों के बीच टकराव हुआ था, लेकिन सुनील की पत्नी चुनाव जीत गई। वार्ड में नाली या सड़क निर्माण को लेकर जहां विवाद होता, अक्सर पूर्व प्रधान को लोग पंचायत के लिए बुलाते थे। आज भी नाली निर्माण को लेकर लोग जुटे थे और मारपीट हो गई। पूर्व प्रधान की जान चली गई।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें