फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौसम ने बदला करवट, बूंदाबांदी ने बढ़ाई गलन भरी ठंड

Thu, 26 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दिनभर बादल छाए रहने के साथ मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल दी। शाम करीब पांच बजे बूंदाबांदी के साथ गलन भरी ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होगा। इस दिन भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दिसंबर के 22 दिन बीतने के बाद भी कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान नहीं किया। लेकिन, पहाड़ी इलाकों में हुई बूंदाबांदी का असर कुशीनगर में भी दिखाई दिया। शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम और ठंडा हो गया। उत्तर पश्चिम से चली ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो गया। मंगलवार को सुबह धूप भी निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने लगे। शाम को अचानक मौसम बदलने से लोगों का ठंड सताने लगी।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फ बढ़ने के साथ बारिश होने की वजह ठंड अभी और बढ़ेगी। 27, 28 व 29 दिसंबर को जिले कुछ हिस्सो में बूंदबादी पड़ने का अनुमान है। 15 जनवरी तक ठंड चरम पर रहने का अनुमान है। इस दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस सप्ताह मौसम का अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 78 से 90 प्रतिशत और शाम के समय 58 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान दो से छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन

लोगों ने की गर्म कपड़ों की खरीदारी
मौसम में बदलाव होने के साथ ही रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। लोग गर्म कपड़े जैसे जैकेट, स्वेटर और टोपी आदि ऊनी कपड़ों की खरीदारी की। वहीं शहर के रेडीमेड व्यापारी सुधीर जायसवाल, रमेश अग्रवाल, कौस्तुभ चहाड़िया, संजय अग्रवाल आदि ने बताया कि अभी तक मौसम सामान्य बना था। लोग हल्के गर्म कपड़े ही पहन रहे थे, लेकिन सोमवार की रात से ठंड बढ़ी है। इसकी वजह से अब ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म होने की संभावना है। दोपहर बाद दुकान पर आए अधिकांश लोग ऊनी कपड़ों की ही खरीदारी किए हैं।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें