फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, 11 घायल

Fri, 03 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव के मल्होरी टोले पर शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर भिजवाया, जहां सभी का इलाज हुआ। घायलों में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
माघी कोठिलवा गांव के रमेश और बीरबल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को एक पक्ष के लोगों ने विवादित जमीन पर लगे एक पेड़ को काट दिया। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

बातचीत होते-होते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडा चला और कुल 11 लोगों को चोटें आई। एक पक्ष के रमेश, राजू, शशि, गोल्डी और रागिनी घायल हो गए। जबकि, दूसरे पक्ष से बीरबल, राजेश, सुरेश, माधुरी, सरिता देवी, संगम को चोटें आईं। घायलों में 64 वर्षीय बीरबल की स्थिति गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। संवाद ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें