विधायक डॉ.असीम कुमार राय को ज्ञापन सौंपती महिलाएं।स्रोत-सोशल मीडिया
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में वीबी जीरामजी के तहत कार्यरत महिला मेटों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तमकुहीराज विधायक को सौंपा। महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
सीएम को संबोधित तमकुहीराज विधायक डॉ.असीम कुमार को दिए गए ज्ञापन में महिला मेंटो ने कहा कि शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत स्तर पर वीबी जीरामजी के तहत कराने वाले विकास कार्यों के निगरानी व संचालन की उन्हें जिम्मेदारी मिली है। मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें कई तरह की व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महिला मेटों को सम्मानजनक मानदेय देने, अलावे वर्ष के 365 दिनों तक कार्य उपलब्ध कराने, वीबी जीरामजी के तहत होने वाले कार्यों में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने, मोबाइल एप के संचालन के लिए सक्रिय महिला मेटों को मोबाइल फोन व सिम रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने आदि की मांग की।