फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिलनगर उपचुनाव : 22 बूथों पर वोटिंग आज, 7 मई को मतगणना

Tue, 05 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पंचायत फाजिलनगर के उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। 22 मतदान केंद्रों पर 5 मई को वोट डाले जाएंगे। 7 मई को मतगणना के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए आब्जर्वर राजेश कुमार ने सोमवार को तहसील परिसर से पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बूथों के लिए रवाना किया। अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न हो सके।उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरम है। प्रत्याशी अंतिम दौर के जनसंपर्क में जुटे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
आज बंद रहेंगी फाजिलनगर में दुकानें



पडरौना। फाजिलनगर नगर पंचायत के उप चुनाव के लिए मतदान आज होगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उप चुनाव को लेकर होने वाले मतदान दिन के फाजिलनगर नगर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं। मतदान के दिन बूथों पर व्यवधान डालने वालों से प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें