फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेन लाइन में फाल्ट...सात घंटे गुल रही मनिकौरा की बिजली

Fri, 27 Jun 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र में बुधवार की आधी रात को हल्की हवा और बरसात के कारण 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट होने के कारण मनिकौरा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक ठप रही। गड़बड़ी ठीक करने में बाद बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब एक बजे अचानक हल्की हवा और बारिश के बाद 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट होने से करीब 30 गावों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। इनवर्टर जवाब देने के कारण रात में अंधेरा पसरा रहा। बृहस्तिवार की सुबह से ही बिजली निगम के कर्मचारी गड़बड़ी को ठीक करने में जुट गए और सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से ठप रही बिजली
विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय के गांव खेसिया में लगे ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की देर शाम को तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इससे करीब ढाई सौ घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार को वर्कशॉप से कर्मचारी आएंगे और मरम्मत करेंगे जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें