फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस का बढ़ा दबाव तो दुष्कर्म के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 02 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सेवरही कस्बे में किशोरी को खींचकर दुकान में दुष्कर्म करने का आरोपी 15 दिनों तक पुलिस को छकाता रहा। पुलिस का चौतरफा दबाव पड़ने पर शुक्रवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड भी ली है। पडरौना में जेल न होने से उसे देवरिया में रखा गया है, जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ करने जा सकती है। हाईकोर्ट में भी स्टे लेने के फिराक में था, लेकिन सफलता नहीं मिली। पडरौना कस्बा के रहने एक वाले एक सब्जी विक्रेता सेवरही में परिवार के साथ रहते हैं। 11 जनवरी की रात सब्जी विक्रेता की 12 वर्षीय बेटी दुकान से पिता को भोजन देने के बाद लौट रही थी। इस दौरान सपा नेता अनूप सोनी उसे जबरन अपनी दुकान में खींच ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। घर वालों को जानकारी होने के बाद पिता ने दूसरे दिन सेवरही पुलिस से शिकायत की। पुलिस कार्रवाई के बजाए जांच की बात कहकर थाने से लौटा दिया और आरोपी के प्रभाव में आई सेवरही पुलिस मामले को मैनेज करने में जुट गई।
इसकी जानकारी एसपी संतोष कुमार मिश्र तक पहुंची तो उन्होंने तमकुहीराज सीओ अमित सक्सेना को जांच के लिए भेजा। सेवरही के तत्कालीन थानाध्यक्ष अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए किशोरी के पिता से तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सीओ के सख्ती के बाद पास के दुकान से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लिया और दूसरे दिन किशोरी के मेडिकल के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए।
पुलिस इसकी तलाश में संंभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच आरोपी का फोटो लाली नोट कांड के आरोपी रफी खान उर्फ बबलू के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के चौतरफा दबाव पड़ने पर शुक्रवार को कोर्ट में आरोपी अनूप सोनी ने सरेंडर कर दिया। तमकुहीराज थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड ली गई है। रविवार को आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें