पिता ने बेटी और बेटे पर फावड़े से हमला किया
गुस्साए बेटे ने पिता के सिर पर किया प्रहार
खड्डा। थानाक्षेत्र के जखिनिया गांव में बुधवार की रात करीब नौ बजे नाराज पिता ने बेटे और बेटी पर फावड़े से प्रहार कर दिया। इस हमले में बेटा बाल-बाल बचा, जबकि बेटी की हथेली कट गई। इससे गुस्साए बेटे ने पिता का सिर फोड़ दिया। घायलों को तुर्कहां स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जखिनिया निवासी जवाहिर की पत्नी रेनू कहीं बाहर से आई। इस पर जवाहिर पत्नी और 20 वर्षीय बेटी को भी गाली देने लगा। यह देख जवाहिर का बेटा अच्छेलाल मना किया। इस पर पिता-पुत्र में मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसके बाद जवाहिर ने फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससे बेटी के हाथ की हथेली कट गई। गुस्साए अच्छेलाल ने भी पिता का सिर फोड़ दिया। दोनों का गंभीर हालत में तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे एसआई पीके सिंह ने बताया पिता-पुत्री घायल हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।