फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद वितरण के दौरान किसानों में मारपीट, गोदाम बंद कर भागे सचिव

Mon, 25 Aug 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुस्महा समिति पर खाद के लिए मारपीट करते किसान। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के कुसम्हा समिति पर खाद वितरण के दौरान कतार में लगे किसानों के बीच रविवार को मारपीट हो गई। इससे किसानों में भगदड़ मच गई और सचिव गोदाम बंद कर फरार हो गया। कुछ देर पर आई पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। विवाद की वजह महिलाओं को पहले खाद देना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुसम्हा खास में किसान सेवा समिति पर खाद का वितरण रविवार को हो रहा था, जहां महिला और पुरूष कतार में लगे थे। कतार में लगे कुछ किसानों ने कहा कि महिलाओं को पहले खाद दे दिया जाए, यह सुनकर बाकी किसान विरोध करने लगे और कतार में लगे किसानों को नंबर के अनुसार वितरण करने को कहा। इसको लेकर किसानों के बीच कहासुनी होने लगा।
विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और पुरुष किसानों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान लोग जूता चप्पल भी एक दूसरे पर चलाया। मामला बढ़ता देख सचिव समिति पर शटर बंद कर भाग गया। करीब आधे घंटे तक हंगामा हुआ। सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि खाद वितरण सुचारू रूप से चल रहा था, अचानक बाहर किसानों के बीच मारपीट होने लगी। किसी की बात भी किसान नहीं सुन रहे थे, किसान गोदाम में खाद के लिए जबरन घुसने लगे, तो शटर बंद कर चला आया, खाद कम आई थी, भीड़ इतनी थी कि कोई बात नहीं सुन रहा था। उधर से गुजर रहे सिपाही विवाद होता देख रूक गए और बीच बचाव कर किसानों को शांत कराया। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें