फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आय, जाति और निवास नहीं बनवाने वाले 55 पंचायत सहायकों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 03 Jul 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम पंचायत कार्यालय से आय, जाति और निवास प्रमाण बनवाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन, 55 ग्राम पंचायतों ने एक भी आवेदन नहीं किया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर पंचायत सचिवालय से आय, जाति, निवासी आदि विभिन्न सेवाएं दी जा रही हैं। इसकी समीक्षा के दौरान पडरौना के आठ, दुदही के 11, फाजिनगर के पांच, हाटा के पांच, खड्डा के एक, मोतीचक के दो, नेबुआ नौरंगिया के एक, रामकोला के तीन, सेवरही के चार, सुकरौली के छह, तमकुहीराज के आठ और विशुनपुर ब्लॉक के एक समेत कुल 55 ग्राम पंचायतों की तरफ से अभी तक एक भी आवेदन आय, जाति और निवास समेत अन्य प्रमाण पत्रों के लिए एक भी आवेदन किए गए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ अलोक प्रियदर्शी ने कहा कि 55 ग्राम पंचायतों की तरफ से आय, जाति और निवास समेत अन्य प्रमाण पत्र के लिए एक भी आवेदन नहीं है। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित गांव के पंचायत सहायकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें