पडरौना। क्षेत्र के दुर्गवलिया स्थित संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसरमें 26 मई से चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। विद्यार्थियों की टोली बनाकर योगासन, फूल एवं पत्तियों की रंगोली, फैंसी ड्रेस, कहानी, कविता, गीत-संगीत, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
डीसी सत्येंद्र मौर्या ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके, इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रतिभाग करना चाहिए। इसके पूर्व विद्यार्थियों की टोली बनाकर योगासन, फूल एवं पत्तियों की रंगोली, फैंसी ड्रेस, कहानी, कविता, गीत-संगीत, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय तिवारी, दीपक कुमार, योगेंद्र सिंह, प्रिंस कुमार त्रिपाठी, सुबोध कुमार शुक्ला, विद्यावती, संध्या शर्मा, श्वेता, डॉ. कमलेश कुमार, वेद प्रकाश गुप्ता, शिवनाथ चक्रवर्ती, चंद्रशेखर कुमार, अनुप कुमार, विशाल मिश्रा, सुभाष यादव, रामजीत, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।