फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा में भी किन्नर पीछे नहीं, दिए 51 हजार

विज्ञापन
इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह को 51 हजार रुपये का सहयोग देते किन्नर। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
समाजसेवा में भी किन्नर पीछे नहीं, दिए 51 हजार
विज्ञापन

उजारनाथ(कुशीनगर)। शुभ कार्य में लोगों के घर पर बधाई देकर, उससे मिली रकम से ‘अपना खर्च’ चलाने वाला किन्नर समाज भी समाजसेवा से पीछे नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण रुबी किन्नर बनी हैं। उन्होंने पटहेरवा थाने में फरियादियों की प्रतीक्षा के लिए बन रहे नए भवन के लिए थानेदार को 51 हजार रुपये की रकम सौंपी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रुबी किन्नर पहले भी सामाजिक कार्यों में सहयोग कर चुकी हैं। इन दिनों पटहेरवा थाना परिसर में क्षेत्र के लोगों के सहयोग से फरियादियों के लिए भवन का निर्माण चल रहा है। इसमें क्षेत्र की जनता व प्रधान सहयोग कर रहे हैं। तीन वर्ष पहले भी थाना परिसर में बने मंदिर में रुबी किन्नर व उनके सहयोगियों ने नकदी के अलावा पांच किलो का पीतल का घंटा दान किया था। मंगलवार रात में पुन: रुबी किन्नर ने पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें