फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में वृद्घि के विरोध में धरना

Thu, 21 Dec 2017 12:05 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
आक्रोश जताते लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना।  उत्तर प्रदेश किसान सभा से जुड़े लोगों ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर धरना दिया। इनकी मांग है कि प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए बिजली दरों को वापस लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता दुर्गा प्रसाद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना पर बैठ गए। दोपहर बाद इन लोगों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि जनता के हितों को दरकिनार कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिजली दरों में भारी वृद्घि किया है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि यह सरकार गरीब, किसान, मजदूर विरोधी है। किसान सभा से जुड़े लोगों ने सरकार से बढ़ाए गए बिजली दर को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर महमूद, तुफानी, कैलाश गिरी, जवाहर, अयोध्या आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें