महराजगंज। आगामी 6 अगस्त को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी सभागार में एडीएम डॉ पंकज कुमार ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
एडीएम ने कहा कि सकुशल और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सतर्क रहें। मतदान के नियमों का ठीक प्रकार से पालन करें। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए परियोजना निदेशक ने मतपत्रों का मिलान, मतपेटिकाओं को सील करना, एजेंट बनाने का कार्य, पीठासीन अधिकारियों का दायित्व बताया। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक होगा।
मतदान प्रशिक्षक एवं परियोजना निदेशक रामदरस ने कहा कि मतदान कराने के लिए प्रपत्र में 17 विकल्प दिए गए हैं जिसका पालन कराना है। मतदाताओं को निर्धारित क्रम से पीठासीन अधिकारियों और कर्मचारियों के पास पहुंचाए। सभी नियमों का पूरा पालन किया जाए। आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी।