फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एचआईवी से जुड़े मिथक को दूर करने पर बल

Fri, 13 Dec 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राज्य एड्स नियत्रण सोसाइटी के सहयोग से मेन स्ट्रीमिंग कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में कार्यशाला हुई। कर्मचारियों को एड्स के बारे में केवल जागरूक ही नहीं लोगों में उपजे मिथक को तोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य केवल लोगों को जागरूक करना नहीं है, बल्कि एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथक को दूर करना है। प्रयास हो कि युवा जागरूक होकर समाज में बदलाव लाएं। उन्होंने एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ बिना भेद भाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि मेडिकल काॅलेज के एआरटी सेंटर पर 3200 मरीजों को निशुल्क दवा एवं जांच की सुविधा दी जा रही है। एचआईवी टीवी समन्वयक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पांच ब्लाॅकों में तीन दिवसीय कार्यशाला पंचायती राज विभाग, आंगनबाडी, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ब्लाॅक सभागार में कार्यशाला होगी। इसके लिए हाटा, तमकुहीराज, सेवरही, कप्तानगंज व सुकरौली शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीपीओ शैलेंद्र राय, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें