फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला समिति की सिफारिश पर बोर्ड की मुहर, 152 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी

Fri, 13 Dec 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला परीक्षा समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। बोर्ड ने 152 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इन केंद्रों पर एक लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में वित्तविहीन विद्यालय सर्वाधिक केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 361 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में वर्ष 2025 बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के लिए 30549 बालक व 29213 बालिका समेत कुल 59762 और इंटर के 27142 बालक व 26348 बालिका समेत कुल 53490 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियाें के लिए बोर्ड ने बीते नवंबर में 149 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर कॉलेज संचालकों से आपत्ति मांगी थी।
स्कूल संचालकों से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला परीक्षा समिति की बैठक में बोर्ड की तरफ से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में से दस परीक्षा केंद्रों को काटते हुए 13 कॉलेजों को नए परीक्षों की सूची में शामिल करते हुए सूची बोर्ड को भेजी थी। अब बोर्ड ने जिला परीक्षा केंद्रों की सूची पर मुहर लगा दी है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की सूची में सर्वाधिक केंद्र स्ववित्तपोषित विद्यालयों को बनाया गया है। जबकि यूपी बोर्ड परीक्षा में राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाने पर जोर दिया जाता है। इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार कुल 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब इन्हीं परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होगी। जिला स्तर होने वाली अन्य तैयारियां प्राथमिकता के आधार पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें