पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को महायोजना-2031 की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने भवन मानचित्रों एवं पुनरीक्षित मानचित्रों की प्रगति पर चर्चा की। विनियमित क्षेत्र के विस्तार के दौरान महाविद्यालय, पर्यटन स्थल व पार्क पर जोर दिया।
बैठक में डीएम को सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने महायोजना के लेकर अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पडरौना विनियमित क्षेत्र में 22 गांवों को सम्मिलित किए जाने के बारे में बताया। डीएम विशाल भारद्वाज ने महाविद्यालय, पर्यटन स्थल, पार्क आदि को प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. यशा मिश्रा ने जंगल विशुनपुरा में मानसिक रोग अस्पताल के लिए भवन का मानचित्र, सुनीता देवी, कोमल देवी व रमा देवी ने साहबगंज उत्तरी में और विरेंद्र कुमार व संगीता देवी ने पडरौना के धर्मशाला रोड पर व्यावसायिक भवन मानचित्र के अनुमोदन से संबंधित प्रस्तुत आवेदन पर चर्चा की गई।
इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, संयुक्त नियोजन संभागीय नियोजन सहायक अभियंता बाढ़ खंड आदि मौजूद रहे।