डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोटवा गुलाबराय में जमीनी विवाद के मामले में दो पक्ष आमने -सामने आ गए और मारपीट में दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। पुलिस को किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोटवा गुलाबराय निवासी ईशमुहम्मद और खलील के परिवार के बीच जमीनी विवाद है। कई दौर के बातचीत के बावजूद विवाद सुलझ नहीं पा रहा था। इसी बीच बुधवार को दोनों पक्ष आमने - सामने हो गए और मारपीट में दोनों पक्षों के 11लोगों को चोटे आई। मारपीट में ईशमुहम्मद के परिवार के इशराफ़ील (30),इदरीश (45), नजमा (30), जकरुन खातून (40),नजमा खातून (45), मुसाफिर अंसारी (26) और सोहना खातून (12) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के शाकिर (25), अमीना (50), शाहनाजा खातून (19) और नसीमा (17) को चोटे आई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया।
थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया मारपीट की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है।